दो साल की हुई लालू यादव की पोती कात्यायनी, राबड़ी-तेजस्वी समेत पूरा परिवार कोलकाता में मौजूद, बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारी

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ कोलकाता में पोती कात्यायनी का दूसरा जन्मदिन मनाने पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज दो साल की हो गई है।  खबरों के मुताबिक कात्यायनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की ग्रैंड तैयारी की गई है। जन्मदिन के कार्यक्रम में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। पिछले साल लालू यादव की पोती का जन्मदिन दिल्ली में मनाया गया था। इस बार कोलकाता में विशेष आयोजन किए गए हैं।

लालू यादव का परिवार बुधवार को एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से कोलकाता गया। तेजस्वी यादव, राजश्री यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और अन्य करीबी लोग भी साथ गए हैं। कात्यायनी का जन्मदिन खास बनाने के लिए परिवार ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की बेटी कात्यायनी अब दो साल की हो गई है। उसके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कोलकाता में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं।

खबरों के मुताबिक इस कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। ये सिर्फ एक साधारण जन्मदिन नहीं होगा। लालू परिवार के लिए ये एक खास पल होगा। वे राजनीतिक व्यस्तताओं से दूर होकर पारिवारिक खुशी का आनंद लेंगे। पिछले साल कात्यायनी का जन्मदिन दिल्ली में मनाया गया था। इस बार परिवार ने कोलकाता को चुना है।

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *