‘कातिल’ दुल्हन… शादी के 15वें दिन ही मरवा डाला पति को, प्रेमी से मंगवाए थे शूटर

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शादी के बमुश्किल 15 दिन बाद ही दिलीप नामक युवक की हत्या कर दी गई. इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि दिलीप की नई नवेली पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर रची थी. फिलहाल, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आइए जानते हैं पूरी कहानी…

दरअसल, 5 मार्च 2025 को प्रगति की कारोबारी दिलीप से शादी हुई थी. लेकिन प्रगति किसी और से प्यार करती थी. उसके प्रेमी का नाम अनुराग है. दोनों पिछले चार साल से रिलेशन में थे. प्रगति किसी भी हाल में अनुराग को पाना चाहती थी. अनुराग भी प्रगति के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार था. ऐसे में प्रगति ने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली.

शादी के 15 दिन बाद पति का कत्ल

मैनपुरी निवासी कारोबारी दिलीप (24) की शादी औरैया के फफूंद निवासी प्रगति से हुई थी. शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. जांच में जुटी पुलिस ने बीते सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी.

खेत में घायल पड़ा मिला था दिलीप 

19 मार्च को औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था. उसे गोली मारी गई थी. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान दिलीप के रूप में हुई थी.

इस मामले की जांच के लिए सहार थाना पुलिस, सर्विलांस टीम और SOG टीम को लगाया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध शख्स प्रगति के पति को बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखा. ऐसे में पुलिस ने प्रेमी और प्रगति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. जिसपर दोनों ने राज उगल दिया.

जांच में सामने आई ये सच्चाई 

पुलिस पूछताछ में प्रगति ने पति की हत्या करने की साजिश को कबूल ली. जांच में सामने आया कि प्रगति का प्रेमी अनुराग यादव उसी गांव का रहने वाला था और दोनों का प्रेम संबंध था. परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए प्रगति की शादी अनुराग से नहीं हो पाई थी. हालांकि, शादी के बाद भी प्रगति अनुराग के प्रेम में पागल थी. यही वजह थी कि उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए अनुराग के साथ हत्या की साजिश रच डाली.

दो लाख में तय हुआ था ‘मौत का सौदा’ 

प्रगति ने अनुराग को पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये दिए, जिसके बाद अनुराग ने अपने साथी रामजी नागर के साथ मिलकर दो लाख रुपये में सौदा तय किया. 19 मार्च को जब प्रगति का पति कन्नौज से लौट रहा था, तब आरोपियों ने उसे नहर के पास एक होटल पर रोककर बहाने से बाइक पर बिठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसकी हत्या कर दी.

आरोपी अरेस्ट, ये सामान हुआ बरामद 

फिलहाल, पुलिस ने रामजी नागर और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. गहराई से पूछताछ के बाद प्रगति को भी गिरफ्तार कर लिया गया. अब पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस के मुताबिक, उन्हें 19 मार्च को खेत में घायल पड़े एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी. उसे बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया. घायल दिलीप को बाद में सैफई अस्पताल और उसके बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर और फिर आगरा ले जाया गया. उसकी हालत बिगड़ने पर उसके परिवार ने उसे 20 मार्च को औरैया के एक अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, 21 मार्च की रात को उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी 22 वर्षीय प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग उर्फ ​​मनोज और हत्यारे रामजी नागर की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक (औरैया) अभिजीत आर शंकर ने कहा कि प्रगति और अनुराग ने दिलीप को खत्म करने की साजिश रची थी. उन्होंने दिलीप को मारने के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी.

  • Related Posts

    ईद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सद्भाव संदेश: पटना के खानकाहों में सजदा, लोगों को दी मुबारकबाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *