छात्राओं की उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का उदाहरण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटर की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

मुख्यमंत्री ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग को भी काफी कम समय में परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय पर रिजल्ट के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए एवं उच्चतर कक्षाओं में नामांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे उनका हौसला बढ़ेगा।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *