“बांटने और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है विपक्ष”… NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dr. Dilip Jaiswal) ने कहा कि विपक्ष बांटने और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत पूर्णिया में राजग कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। डॉ. जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने यहां आयोजित राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। सभी ने एक दूसरे के साथ स्वर मिलाते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाले विधानसभा में 225 सीटों पर विजय प्राप्त करना है।

पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में आयोजित विराट राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. दिलीप जायसवाल, जनता दल यूनाईटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता को देखकर प्रसन्नता जताई।

“विकसित बिहार के सपने को साकार करेगी डबल इंजन की सरकार”
सम्मेलन में आए राजग कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम करना हमारी पहली प्राथमिकता है। आज बिहार के लोग भी समृद्ध और विकसित बिहार की कल्पना करते हैं। आज एनडीए का संकल्प ही समृद्ध और विकसित बिहार बनाने की है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में राजग सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर लाकर दिखा दिया है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में केंद्र से मिल रही मदद से बिहार समृद्ध बिहार और विकसित बिहार के सपने को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में न केवल हम सरकारी नौकरी के तहत नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं बल्कि रोजगार को लेकर भी कई कदम उठा रहे हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *