दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, दिल्ली हाट में लगा भव्य मेला

बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हस्तशिल्प के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन किया गया। 22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल प्रांत से अलग कर नया प्रांत बनाए जाने की स्मृति में हर वर्ष बिहार दिवस मनाया जाता है।

PunjabKesari

बिहार उत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के कला, शिल्प और सांस्कृतिक परंपरा की भव्य झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मिश्रा ने कहा, ” मैं इतिहास का विद्यार्थी रहा हूं और एक समय था जब विश्व का इतिहास बिहार के आस पास ही घूमता था। अगर आप बिहार के हैं तो अपने दोस्तों से जरूर कहे कि एक बार बिहार जरूर आए, बिहार जरूर घूमे, बिहार में बहुत कुछ हैं जो देश भर के लोगो को देखना चाहिए| उद्योग के क्षेत्र में अब बिहार अपनी जिम्मेदारी को समझ रहा हैं। जो बिहार से बाहर रह रहे वो भी देख रहे की बिहार लगातार आगे बढ़ रहा हैं। नए नीति के मार्ग पर हमलोग चल कर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। आज बिहार में सब कुछ हैं इंफ्रास्ट्रक्चर, गुड गवर्नेंस। बिहार एक ऊंची उड़ान लेने के लिए तैयार है।”

PunjabKesari

उद्योग विभाग की सचिव बन्दना प्रेयशी ने कहा, “113 वर्ष पहले बिहार राज्य की स्थापना की गई थीं। तब से हम ये उत्सव मना रहे हैं।  हम सब मिल कर बिहार की एक नई तस्वीर पेश  करना चाह रहे हैं। बिहार बस मधुबनी पेंटिंग नहीं है, भागलपुर का सिल्क नहीं है, लीची नहीं है, बल्कि बिहार अब निवेश का भी केंद्र बनता जा रहा है।”

PunjabKesari

बिहार सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर कुंदन कुमार ने प्रवासी बिहारवासियों से आह्वान किया कि वे बिहार से जुड़ें और राज्य के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा, “बिहार फाउंडेशन ‘Bonding, Branding और Business’ के मूल मंत्र के साथ सभी प्रवासी बिहारवासियों से जुड़ने का आह्वान करता है। आइए, मिलकर परस्पर समृद्धि के नए रास्ते खोलें और अपने बिहार से अपने रिश्ते को और सशक्त बनाएं।”

PunjabKesari

तकनीकी विकास निदेशक शेखर आनंद ने कहा, “यहां प्रदर्शित प्रत्येक कलाकृति बिहार के शिल्प और सांस्कृतिक धरोहर की कहानी कहती है। हमारे कारीगर न केवल इतिहास को संजोए हुए हैं बल्कि भविष्य का भी निर्माण कर रहे हैं।”

PunjabKesari

बिहार उत्सव 2025 के तहत एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के प्रसिद्ध कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मनीषा झा द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत कला विकास संस्थान द्वारा लोक नृत्य, डॉ. सुष्मिता झा द्वारा लोक संगीत, डॉ. नलिनी जोशी द्वारा शास्त्रीय गायन, रेखा झा द्वारा लोक एवं पार्श्व गायन तथा गोस्वामी आराध्य गिरी (लूसी भारत) द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इन कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने बिहार दिवस समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।

PunjabKesari

बिहार उत्सव 16 मार्च से 31 मार्च 2025 तक दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली और आसपास के सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे दिल्ली हाट पधारें और बिहार की पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत का आनंद लें।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *