पहले की कार चालक की हत्या…फिर मर्डर को एक्सीडेंट बनाने की कोशिश; मोतिहारी में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक कार चालक की हत्या (Murder of Car Driver) कर दी गई है। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

शरीर पर मिले चाकू के कई निशान

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई हुई मिली। कार से 30 साल के संजीव सहनी का शव बरामद हुआ। संजीव, शिवहर जिले का रहने वाला था और रामु बाबू सिंह का ड्राइवर था। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। कार का अगला शीशा चटका हुआ है और बम्पर आंशिक रूप से टूटा हुआ है। पुलिस का मानना है कि शीशे को किसी ईंट या भारी वस्तु से तोड़ा गया है।

मर्डर को एक्सीडेंट बनाने की थी कोशिश

सिकरहना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले युवक की हत्या की गई, फिर शव को कार में रखकर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *