बिहार में होली के बाद मौसम ने ली करवट, जमुई में रूक-रूक हो रही बारिश, इन जिलों में दिखेगा असर

हाल के दिनों में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया था, लेकिन अब मौसम में राहत के संकेत हैं. जमुई में सुबह से लगभग 12 बजे तक तो धूप खिली थी. गर्मी भी बढ़ी थी, लेकिन अचानक मौसम का रुख बदला और आसमान में बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया. जमुई में मार्च महीने की पहली बारिश होली के ठीक एक दिन के बाद हो रही है.

जमुई में बारिश: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में ठंडी हवाओं का आना शुरू हो गया है. जमुई में एक घंटे से रूक-रूक कर तो कभी तेज बारिश हो रही है. इससे मौसम सुहाना हो गया है. सूर्यदेव समय से पहले बादलों में छुप गए और फिर लगभग 7 बजे अचानक हल्की बारिश के साथ तेज सर्द हवाएं चलने लगी.

भागलपुर, बांका और मुंगेर में होगी बारिश: मौसम विभाग ने बताया कि हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. अगले दो दिनों में जमुई, भागलपुर, बांका और मुंगेर में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. जिन इलाकों में बादल होंगे, वहां तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. इस मौसम परिवर्तन से बिहारवासियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश: मौसम विभाग ने बताया कि भागलपुर, बांका मुंगेर जैसे जिलों में 16 और 17 मार्च को हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी. इसके अलावा दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. जबकि रात का तापमान थोड़ा कम हो सकता है.

येलो अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन सभी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होगी.

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *