Asia Cup 2023: दोबारा शादी करने जा रहा पाकिस्तान का तूफानी बॉलर, 21 सितंबर को होगा रिसेप्शन

एशिया कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को लेकर बड़ी खबर है। वह एशिया कप 2023 के बाद एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा और शाहीन अफरीदी का निकाह 19 सितंबर को होगा, जबकि 21 सितंबर को इस्लामाबाद में रिसेप्शन है। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि दोनों परिवारों ने अभी तक तारीख की पुष्टि नहीं की है।

इस साल की शुरुआत में शाहीन-मंशा ने कराची में निकाह किया था। यह निकाह अफरीदी ट्राइबल ट्रेडिशन के हिसाब से हुआ था। जिसमें उनके बहुत ही करीबी लोगों ने हिस्सा लिया था। अब एक बार फिर शाहीन अफरीदी मंशा को अपनी दुल्हनिया बनाकर घर लाएंगे। इस संबंध में कुछ दिनों पहले ही अंशा अफरीदी के पिता यानी शाहिद अफरीदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शाहीन की शादी का उत्सव इसी साल सितंबर में होगा।

https://twitter.com/babarazamking_/status/1699872387624284649?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1699872387624284649%7Ctwgr%5Eaccbdd8f20420db87e0b2c059dcce41cf9ddbb6e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fasia-cup-2023-pakistan-fast-bowler-shaheen-shah-afridi-to-marry-ansha-afridi-again-19-september-brmp%2F334646%2F

शाहीन ने सबसे पहले शादी के बारे में सोचा था

इसी साल फरवरी में जब शाहीन ने मंशा से निकाह किया था तो बताया था ‘शादी के बारे में सबसे पहले उन्होंने ही सोचा था। उन्होंने कहा था ‘यह मेरी शादी थी तो जाहिर है, यह मैं ही था जिसने उससे शादी करने के बारे में सोचा था। लाला (शाहिद अफरीदी) और मेरा भाई बहुत लंबे समय से दोस्त हैं, हमारे बुजुर्ग भी एक-दूसरे को जानते हैं। इसलिए, मेरी मां रिश्ते (प्रस्ताव) के साथ आगे बढ़ीं और परिवार एग्री हो गए।’

पाकिस्तान टीम की अहम कड़ी हैं शाहीन शाह अफरीदी

शाहीन शाह इस वक्त पाकिस्तान टीम की अहम कड़ी हैं। उनकी गेंदों के सामने दिग्गज बल्लेबाज टिक नहीं पाते। कई एशिया कप 2023 में वह 2 सितंबर को हुए मुकाबले में भारत के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट कर चुके हैं। एशिया कप 2023 में वह अब तक 7 विकेट निकाल चुके हैं। खास बात ये है कि शाहीन की उम्र महज 23 साल है, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट के दुनिया में बड़ा नाम कमाया है।

शाहीन अफरीदी का क्रिकेट करियर

शाहीन शाह ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट की 46 पारियों में 105 विकेट निकाले हैं। 42 वनडे मैचों में वह 83 शिकार कर चुके हैं। जबकि 52 टी20 मैचों में उनके नाम 64 विकेट हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *