नशे में धुत पिकअप ड्राइवर ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत, चौथा बाल-बाल बचा

बिहार के मुजफ्फरपुर में होली के दिन पिकअप ने तीन बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछल गए। इस हादसे में ससुर-दामाद समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित होली की मार्केटिंग कर लौट रहे थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह हादसा अहियारपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौक के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार पिकअप ने तीन बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर सवार लोग दूर जाकर गिरे। एक ही बाइक पर ससुर-दामाद बैठे थे, जो होली की मार्केटिंग कर गांव लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था वह भी अपने घर लौट रहा था। तीसरी बाइक पर बैठा युवक बाल-बाल बच गया। पूरी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय लोगों को कहना है कि पिकअप का ड्राइवर नशे में था इस कारण हादसा हुआ। पिकअप काफी तेज रफ्तार में था और उसने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। एक बाइक में ससमुर-दामाद थे और दूसरी बाइक में एक युवक था। इन तीनों को पिकअप ने कुचल दिया और तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीसरी बाइक सामने से पिकअप से टकराई। इसमें सवार युवक सड़क किनारे जाकर गिर गया और उसकी जान बच गई।

आरोपी ड्राइवर फरार

हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहने वाले सुधाकर साहनी अपने दामाद के साथ शहर से गांव लौट रहे थे। इनकी बाइक के पीछे दूसरी बाइक पर मोहनपुर के रहने वाले सुबोध कुमार आ रहे थे, जिस पिकअप से हादसा हुआ वह सीतामढ़ी की ओर से आ रहा था। लोगों के मुताबिक पिकअप की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसने पीछे से दोनों बाइक को रौंद दिया। इस कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीसरा बाइक सामने से आ रहा था पिकअप से टच होने के बाद वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा, जिससे युवक की जान बच गई।

  • Related Posts

    मार्च में मौसम का दोहरा असर: कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    यूपी में दारोगा बनने का सपना: बिहार के 55 हजार से अधिक युवाओं ने भरा फॉर्म, 14–15 मार्च को होगी परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *