जमुई MLA श्रेयसी के अंगरक्षक की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो अंगरक्षक घायल

जमुई एमएलए श्रेयसी सिंह के साथ अंगरक्षक की गाड़ी पटना से जमुई लौटने के क्रम में बिंद के पास बुधवार की देर शाम करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए

इस दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और एमएलए के दो अंगरक्षक घायल हो गए। उसके बाद दोनों अंगरक्षक को रात 9:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर राजीव कुमार की निगरानी में दोनों का इलाज किया जा रहा है।
जमुई MLA श्रेयसी के अंगरक्षक की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो अंगरक्षक घायल
हादसे में घायल श्रेयसी सिंह के अंगरक्षक।

जमुई एमएलए श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंची

घायल अंगरक्षक की पहचान नालंदा के रंजन कुमार और गोलू कुमार सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में इलाजरत अंगरक्षक को देखने जमुई एमएलए श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंची , जहां दोनों के स्वास्थ्य का जायजा लिया।

साथ ही डॉक्टर राजीव कुमार से भी स्वास्थ्य की जानकारी ली। जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने बताया कि वे पटना से लौट रही थीं। उनकी गाड़ी आगे थी और अंगरक्षक की गाड़ी पीछे थी। बिना नंबर के ट्रैक्टर द्वारा अचानक बीच सड़क पर रोकने के बाद दुर्घटना हुई है। 

जमुई MLA श्रेयसी के अंगरक्षक की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो अंगरक्षक घायल
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती श्रेयसी सिंह के अंगरक्षक।

दो अंगरक्षक को चोटें आई हैं

लक्जरी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दो अंगरक्षक को चोटें आई हैं जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले में ट्रैक्टर पर एफआईआर दर्ज करा दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला गरमाया, परिजनों ने लगाया धमकी और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *