यौन शोषण का आरोपित सिपाही सस्पेंड, केस दर्ज

पूर्णिया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में अररिया जिला में तैनात सिपाही अंकित कुमार मिश्र को डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। सिपाही के खिलाफ अररिया में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

पीड़िता के अनुसार सिपाही अररिया के मद्य-निषेध थाना में पदस्थपित है। अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र से आई पीड़िता की शिकायत को डीआईजी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अररिया एसपी को इस बाबत जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले आरोपी के परिवार वालों ने सिपाही से उसकी शादी तय की। इस दौरान आरोपी सिपाही पीड़िता के मना करने के बाद भी उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कल्याण बिगहा में नाराजगी, गांव में सन्नाटा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *