पटना में दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, 5 महीने बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को किया गिरफ्तार

जिले के पालीगंज से एक विवाहिता की महज दहेज की चंद रुपयों के लालच में ससुराल वालों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस शव को मृतक के परिजनों के निशानदेही पर बरामद कर इस मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के पियरपुरा थाने की बताई जा रही है। जहां  दहेज के चंद रुपयों की लालच में दहेज दावन लोभियों पति और ससुर के द्वारा अपनी विवाहिता बहु पिंकी देवी की हत्या कर शव को दफना दिया गया। जिसका शव लगभग 5 महीने बाद विवाहिता के परिजनों के निशानदेही पर पुलिस ने महियारा नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक विवाहिता महिला की मां कांति देवी की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति नंदकिशोर और ससुर सकलदेव चौधरी गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ कर रही है। इसके बाद पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। मृतिका की पहचान गौरीचक थाने के गनौरी चौधरी की पुत्री पिंकी देवी के रूप में हुई।

मृतिका की मां कांति देवी ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी को ससुराल वाले दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। इस दौरान उसके साथ पति और उसके अन्य परिवार वालों गाली गलौज और मारपीट भी करते रहते थे। मेरी बेटी की हत्या करने की खबर हम लोगों को बहुत पहले ही पता चल गया था। जिसके हमने स्थानीय पियरपुरा थाने में सनहा दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं किया। आज हमारी निशानदेही पर ही पुलिस शव को लगभग 5 महीने बाद महियारा नदी से बरामद किया है। दूसरी ओर पुलिस शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स अस्पताल भेज कर इस मामले की जांच में जुटी है। जांच के लिए SFL टीम को बुलाया गया है। वहीं थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि मृतिका की मां कांति देवी ने पिछले साल नवंबर में उसकी शिकायत किया था। पुलिस इसकी गहन जांच में जुटी हुई थी। परिजनों ने ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति नंदकिशोर और ससुर सकलदेव चौधरी को तत्काल गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *