पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान में एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब हुई बरामद

होली के मद्देनजर जिले में पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार सुबह भागनबीघा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धमासंग गांव स्थित SH-78 मुख्य मार्ग के पुल पर खड़े एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक तेल की टैंकर में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैंकर को कब्जे में लिया और उसकी जांच की। जांच के दौरान टैंकर में छिपाकर रखी गई 101.25 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में रॉयल स्टैग ब्रांड की 375 एमएल की 222 बोतल (83.25 लीटर) और इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 375 एमएल की 48 बोतल (18 लीटर) शामिल हैं। फिलहाल पुलिस टैंकर चालक और शराब तस्करों की पहचान में जुटी है।

Screenshot 2025 03 08 22 32 43 23 7352322957d4404136654ef4adb64504

होली के मद्देनजर इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रही है ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    वैशाली में दिनदहाड़े हुई 15.60 लाख की लूट का खुलासा: FLIPKART कैशियर ही निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार; अवैध हथियार और 5 लाख रुपये बरामद

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *