सुबह सुबह इस जिले के DTO के ठिकानों पर रेड, अवैध कमाई से जुड़ा है मामला

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। राज्य के अंदर अब कहीं भी गलत तरीके से पैसा कमाने वाले अधिकारियों की खैर नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से सामने आया है। जहां जिला परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर रेड हुई है। इसके बाद  अधिकारियों के गलियारे में हड़कंप का माहौल नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आज अहले सुबह विशेष निगरानी विभाग की टीम ने नालंदा जिले के मुख्यालय बिहारशरीफ में दस्तक दी है। इस टीम ने नालंदा जिला परिवहन पदाधिकारी के कई ठिकानों पर रेड मारी है। इसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि, विशेष निगरानी टीम ने नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी के कई ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी है। यह छापेमारी अनिल कुमार दास के ठिकानों पर हुई है। इसके बाद हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *