गायक सुनील छैला बिहारी द्वारा जन सुराज पार्टी के तहत भागलपुर से हुआ “युवा बिहार उद्घोष यात्रा” का शुभारंभ!

भोजपुरी व अंगिका के सुप्रसिद्ध गायक सुनील छैला बिहारी द्वारा जन सुराज पार्टी के तहत भागलपुर से हुआ “युवा बिहार उद्घोष यात्रा” का शुभारंभ

सुनील छैला बिहारी ने अपनी मखमली आवाज से वर्तमान राजनीति पर किया करारा प्रहार, कहा- बिहार के युवाओं को मिले अपने बिहार में ही काम

जन सुराज पार्टी द्वारा युवा बिहार उद्घोष यात्रा का शुभारंभ अंग की धरती भागलपुर जिला से रानी तालाब स्थित जिला कार्यालय में भोजपुरी व अंगिका के प्रसिद्ध गायक सुनील सिंह उर्फ छैला बिहारी के द्वारा किया गया , कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और राष्ट्रगान से किया गया,इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति को युवाओं की राजनीति एवं सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित कराना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मुख्य राजनीति की धारा से जोड़ा जाना ,इसी विषय को ध्यान में रखते हुए युवा बिहार के कोसी सीमांचल भागलपुर बांका मुंगेर जिले को एक भाग में रखा गया है… जिसके तहत यह “युवा बिहार उद्घोष यात्रा” प्रारंभ किया गया, जिसमें इस उद्घोष यात्रा का आज विधिवत शुभारंभ भागलपुर से किया गया, कार्यक्रम के दौरान जन सुराज पार्टी भागलपुर इकाई के अलावे कई जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे, यह जानकारी भागलपुर के जिला सचिव सह राज्य कार्यकारी समिति सदस्य (युवा) के सरदार हर्षप्रीत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। वही इस कार्यक्रम में आए भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक सुनील सिंह उर्फ छैला बिहारी ने कहा कि आज के युवा ही अपने देश का भविष्य है और वही देश को विकसित और विकासशील बना सकता है, इसलिए युवाओं को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तभी अपने देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर होगा। वही सुनील छैला बिहारी ने अपने मखमली आवाज से वर्तमान राजनीति में चल रहे उठा पटक पर भी कटाक्ष करते हुए करारा प्रहार किया है। साथी उन्होंने कहा कि बिहार के युवा बाहर न निकले उनके रोजगार की व्यवस्था अपने बिहार में ही हो।

  • ये भी पढ़े..

    जमालपुर लोको शेड ने रचा नया इतिहास, WAG-7 इंजन पर पहली बार लगी स्वदेशी रूफ-माउंटेड एसी प्रणाली

    Share Add as a preferred…

    सेमरा ग्रिड में 18 घंटे बिजली गुल रहने की खबर पर विभाग का स्पष्टीकरण, तकनीकी कारणों से हुई थी अस्थायी बाधा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *