बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया अंगवस्त्र से स्वागत 

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिलीप जायसवाल को पर भाजपा कार्यालय पर भागलपुरी सिल्क का चादर अंगवस्त्र के रूप में देकर बधाई एवं शुभकामनायें दिया।

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के बनने से हर एक सामान्य कार्यकर्ताओं में जोश भर आया है। उनका व्यवहार कुशल व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करता हैl प्रदेश अध्यक्ष के ही नेतृत्व में भागलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सफल साबित हुआ और अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भी एनडीए को 225 सीटें जीत कर सरकार बनेगी। इससे पार्टी पहले की तुलना में और भी मजबूती होगी।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को भागलपुर आने का आमंत्रण दिया जिसमे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह,जिला मीडिया प्रमुख प्राणिक वाजपेयी,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू उपस्थित होकर बधाई दिया।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन वापस लिया, राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर

    Share Add as a preferred…

    रामांशु सर और CA कुणाल किशोर जन सुराज में शामिल, 13 जुलाई को PK का नामांकन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *