भागलपुर :महिला डॉक्टर के शोषण में जूनियर रेजिडेंट गिरफ्तार

भागलपुर। महिला जूनियर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने के आरोप में मायागंज में पदस्थापित और वर्तमान में सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में प्रतिनियुक्त जूनियर रेजिडेंट शिव बालक ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बक्सर की रहने वाली पीड़िता ने महिला थाना में केस दर्ज कराया था।

महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया है कि पीरपैंती के रहने वाले आरोपी डॉक्टर से उनकी दोस्ती हुई। फिर शादी की बात कह उसने संबंध बनाए। दहेज की मांग पर शादी टूट गई। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने महिला डॉक्टर का अश्लील फोटो वायरल करना शुरू कर दिया। इसपर महिला डॉक्टर ने पटना में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उनके आवेदन को भागलपुर ट्रांसफर किया गया और महिला थाना में केस दर्ज किया गया। आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद जब उनके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें महिला डॉक्टर के कई आपत्तिजनक फोटो मिले। मामले में महिला थानाध्यक्ष लूसी कुमारी ने बताया कि डॉक्टर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। बुधवार को आगे की कार्रवाई को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ विमर्श किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *