ऑनलाइन गेम खेलने से रोका तो पूरे परिवार की हत्या

जगतसिंहपुर, एजेंसी। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते अपने माता-पिता और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी।

मंगलवार तड़के करीब तीन बजे जयबाड़ा सेठी साहि गांव में सूर्यकांत सेठी नामक युवक ने अपने 65 वर्षीय पिता प्रशांत सेठी उर्फ कालिया, 62 वर्षीय मां कनकलता और 25 वर्षीय बहन रोसलिन की पत्थरों और भारी वस्तुओं से सिर कुचलकर हत्या कर दी। जगतसिंहपुर पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और उसके माता-पिता व बहन इसके विरोध में थे। इस बात से नाराज होकर उसने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया। विधायक अमरेंद्र दास ने बताया कि मृतक परिवार ने कुछ समय पहले भूमि विवाद को लेकर संपर्क किया था।

घटना के बाद सुर्यकांत गांव के पास छिप गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सूर्यकांत ने खुद स्वीकार किया कि उसने माता-पिता और बहन की जान ली है। एसपी भवानी ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *