बेगूसराय में बनेगा कैंसर अस्पताल, महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा, पिछड़ा-अतिपिछ एससी-एसटी की छात्र वृत्ति दोगुनी, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान

बिहार विधानमंडल में सोमवार को उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. उन्होंने  3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. इसमें कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में बेगूसराय में सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज हैं. इसलिए बेगूसराय में एक कैंसर अस्पताल बनेगा. वहीं महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा, पिछड़ा-अतिपिछड़ा एससी-एसटी की छात्रवृत्ति दोगुनी करने का ऐलान किया.

बजट करते हुए बिहार और केंद्र सरकार के बेहतर समन्वय से राज्य के विकास की बातें करते हुए हुए उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ मिलकर राज्य का विकास किया जा रहा है. बिहार को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार. नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार ने तेजी से विकास किया है.  उन्होंने 3 लाख 17 हजार करोड़ रूपये का बजट पेश करते हुए कहा कि मौजूदा वर्ष से अगले साल का बजट 38 हजार करोड़ अधिक है. वहीं वित्तीय अनुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि राजकोषीय घाटा निर्धारित सीमा से 3 प्रतिशत से नीचे है. इसके साथ ही इस वर्ष के लिए आर्थिक सेवा में 25 हजार 262 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है. वहीं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए एक हजार करोड़ तय किया गया है. इस वित्त वर्ष में बिहार सरकार 2819 करोड़ रुपए का लोन चुकाएगी. 2819 करोड़ रुपए के कर्ज में 1600 करोड़ केंद्र को देना है.

उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में राजस्व 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपया अनुमानित है. यह पिछले वित्तीय वर्ष से 34 हजार करोड़ रुपया ज्यादा है. इस वर्ष के बजट में पंचायती राज निकाय के लिए 4012 करोड़ रुपए प्रस्तावित है जबकि नगर निकाय के लिए 2160 करोड़ रुपया प्रस्तावित है. उन्होंने MSP पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदने की घोषणा की. इसके साथ ही वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में महिला हट की स्थापना की जाएगी।

पीपीपी मोड पर डेंटल कॉलेज खोलने, हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाने जैसी बड़ी घोषणाएं की गई.  उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में पिंक बस सर्विस शुरू होगी. जिसमें सवारी, ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं ही होंगे. इसके साथ ही तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरेंगे.

भगवान की शरण में सम्राट

वहीं बजट पेश करने के पहले सम्राट चौधरी भगवान की शरण में पहुंचे. उन्होंने अपने घर के देवस्थल पर बजट की प्रति समर्पित की और पूजा की. उन्होंने बजट पेश करते हुए केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार की नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया.

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *