युवाओं ने ठान लिया है कि नई सरकार लानी है : तेजस्वी यादव

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को दावा किया कि बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि नई सरकार लाना है। 20 साल पुरानी एनडीए सरकार को हटाना है।

एक नई सोच, नए विजन, नए जोश और नयी दिशा वाली युवा एवं नौकरी-रोजगार व विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है तथा नया बिहार बनाना है। शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में आरोप लगाया कि 20 साल पुराना वाहन जब नहीं चल सकता क्योंकि उससे प्रदूषण फैलता है, तब 20 साल पुरानी सरकार की भी जरूरत बिहार को नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार के हर गली, हर टोला, हर गांव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी प्रदूषण फैला है। दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद हो गया है। इसे बदलना अति आवश्यक है।

  • ये भी पढ़े..

    अवैध शराब कारोबार मामले में पूर्व RJD MLC सुबोध राय पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने अजगैविनाथ धाम पहुंचे अधिकारी, कई पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *