पत्नी ने खाने में नहीं बनाई सब्जी तो पति हुआ आगबबूला, कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

बिहार के किशनगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने केवल इसलिए अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि पत्नी ने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी स्वयं 45 किलोमीटर दूर किशनगंज सदर थाने पहुंचा और हत्या की बात को स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

खाने में सब्जी नहीं बनाने पर एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मृत महिला के 4 बच्चे भी हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला भारत नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तारा बाड़ी पंचायत के बेंत बाड़ी वार्ड संख्या आठ का है। यहां पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गंदर्भ डांगा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। मृत महिला की पहचान रुबी बेगम के रूप में हुई है जो कि चार बच्चो की मां थी। रूबी की मौत से चार बच्चों के सिर से मां का साया चला गया। स्थानीय सरपंच ने बताया कि सुबह मृतका के देवर ने घर के आंगन में शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद उसके द्वारा ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में पति अब्दुस शकूर के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्साए पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी पति इतना गुस्से में था कि उसके द्वारा कई वार किए गए। घटना स्थल पर खून की धारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

परिजनों का कहना है कि पति ने खाने में सब्जी मांगी थी, लेकिन घर में सब्जी नहीं थी। इसी वजह से रूबी ने सब्जी नहीं बनाई थी, जिससे नाराज पति ने हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। बाद में उसने पुलिस के सामने गिरफ्तारी दी। मृतका के भाई ने कहा कि लगभग 20 साल पहले उनकी बहन की शादी हुई थी और कभी-कभार लड़ाई झगड़ा हुआ करता था, लेकिन आज उनकी बहन की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि हत्यारे को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में उनके द्वारा जानकारी प्राप्त की गई। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *