वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा…

बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के 7 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने में सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। मंत्री के रूप में संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील सिंह, विजय कुमार मंडल, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू एवं राजू सिंह अपने विधायकी जीवन में सर्वश्रेष्ठ काम किए हैं और आगे मंत्री के रूप में भी इनका कार्य श्रेष्ठ होगा।

सभी मंत्री जिनको जो विभागों की जिम्मेवारी मिले हैं, उसका निर्वहन बेहतर करेंगे। विभाग का सेवा, बिहार की सेवा और बिहार की जनता की सेवा इनके द्वारा सर्वोत्तम की जाएगी। मंत्री के रूप में इन सातों मंत्री जी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इनके कार्य से बिहार के विकास में चार चांद लगेगा। जल्द विकसित बिहार बनेगा।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *