सेवानिवृत्त एडीएम व उनकी पत्नी ने एक साथ तोड़ा दम

मुजफ्फरपुर। गोबरसही स्थित श्रीनगर कॉलोनी के सेवानिवृत एडीएम देवव्रत प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी चंद्रलेखा श्रीवास्तव का एक साथ सोमवार की अहले सुबह निधन हो गया। स्थानीय संजय ओझा ने बताया कि दोनों एक ही कमरे में दो अलग-अलग बेड पर सोते थे।

रात्रि में दोनों ने सभी से बातचीत की और सो गए। जब सुबह में पुत्र धर्मवत्त श्रीवास्तव उनके कमरे में जगाने पहुंचे तो पिता और माता का शरीर ठंडा हो गया था। उनदोनों की सांसें नहीं चल रही थीं। जानकारी होने के बाद मोहल्ले के लोग वहां पहुंचने लगे और दोनों की मृत्यु से स्तब्ध रह गये। हालांकि दोनों लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दोनों का एक ही चिता पर सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया। निधन पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा आदि ने शोक संवेदन व्यक्त की।

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *