अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मोनिका कुमारी ने बांका की छात्राओं का बढ़ाया हौसला

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, चपरी, बांका में आज खो-खो की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनिका कुमारी के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधक भी उपस्थित रहे।

हाल ही में आयोजित खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में मोनिका कुमारी ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित होने का अवसर मिला।

सम्मान सह मार्गदर्शन समारोह के दौरान मोनिका कुमारी ने विद्यालय की छात्राओं से संवाद किया और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने की शुभकामनाएँ दीं। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी प्रतिभाशाली अतिथि का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

  • Related Posts

    Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *