भागलपुर : सुल्तानगंज में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से चार बच्चे लापता

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 6 स्थित मोदी टोला में संचालित निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे छह बच्चों में से चार के रविवार को लापता हो जाने से सनसनी फैल गई। मामला तब उजागर हुआ जब हॉस्टल संचालक की सूचना पर रविवार देर शाम लापता हुए एक बच्चे की मां रोती हुई थाने पहुंची। पुलिस हॉस्टल संचालक को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है। साथ ही लापता बच्चों की तलाश में जुटी है।

संचालक ने बताया कि सभी छोटे बच्चे हैं और हॉस्टल से अचानक लापता हो गए हैं। पुलिस जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। लापता छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर दो छात्र के परिजन थाना पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने हॉस्टल में रह रहे बच्चों से भी पूछताछ की। साथ ही स्कूल में मिले अन्य लोगों से भी जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता बच्चों की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इधर, वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी ने बताया हमलोगों को पुलिस पहुंचने के बाद जानकारी मिली। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर चंद्रभूषण ने बताया कि मामले में तलाश की जा रही है। जल्द ही सफलता मिलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *