दिल्ली के बाद बिहार के सवाल पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा – यह बिहार है, इसे समझाना पड़ेगा …

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल होने के बाद लगातार विपक्ष पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में अब आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना पहुंचे और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली वाला फोर्मला बिहार में काम नहीं आएगा। यह बिहार है। बिहार को समझना इतना आसान नहीं है।

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा कि जनता मालिक है और जनता ही फैसला करती है। यह लोकतंत्र की हमारी खूबसूरती है, जनता जिसको वोट देती है, वही सरकार में आता है। तेजस्वी ने कहा कि निश्चित तौर पर 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। हमारी उम्मीद है कि भाजपा ने जो वादे दिल्ली वासियों से किया हैं. उन वादों को पूरा करें, कहीं सिर्फ जुमलेबाजी तक नहीं रह जाए।

वहीं, तेजस्वी ने भाजपा नेताओं के इस बयान पर की दिल्ली झांकी है, बिहार अभी बाकी है परकहा कि यह बिहार है, बिहार समझाना पड़ेगा और बिहार को समझना इतना आसान नहीं है। बिहार में आने के बाद उन्हें समझ में आएगा कि यहां उन्हें क्या करना होगा। इसलिए बिहार को समझाना आसन नहीं होने वाला है।

इधर, दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद बिहार में समय से पहले ही चुनाव की चर्चा फिर शुरू हो गई है। होली बाद चुनाव आयोग की टीम के बिहार आने की चर्चा है। इसे बिहार में समय से पहले चुनावी आहट के रूप में महसूस किया जा रहा है। तेजस्वी को इस बार महागठबंधन की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। हालांकि दिल्ली चुनाव परिणाम देख कर उनका मोराल कमजोर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता।

  • ये भी पढ़े..

    वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने, भरत भूषण तिवारी के चचेरे भाई पर पहले से दर्ज हैं दो गंभीर मामले

    Share Add as a preferred…

    बिहार के MSME सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग विभाग ने हैदराबाद में निवेश और साझेदारी पर की बड़ी पहल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *