‘लगता है सर राजा नहीं बन पाएंगे’, पटपड़गंज से पीछे चल रहे अवध ओझा को सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में BJP आगे चल रही है और बहुमत के आकड़े को भी पार कर लिया है। आम आदमी पार्टी इस रेस में काफी पिछड़ गई है और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भी रुझानों में पीछे नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल साइट एक्स पर अवध ओझा इस वक्त खूब ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स पटपड़गंज से चुनाव लड़ रहे अवध ओझा सर को ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे। लोग उनके राजा बनने वाले कथन को लेकर उनका खूब मजाक बना रहे हैं। कोई कह रहा है कि लगता है सर राजा नहीं बन पाएंगे तो कोई कह रहा है कि सर ने कल ही अपनी हार मान ली थी और फिर से बच्चों को पढ़ाने का फैसला कर लिया है। आइए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे अवध ओझा सर पर लोगों की प्रतिक्रियाओं पर एक नजर डाल लेते हैं।

‘लगता है सर चुनाव यहां हारे’

‘सबसे बड़ा एग्जिट पोल’

कोचिंग व्यवसायी से राजनेता बने और #पटपड़गंज से #AAP उम्मीदवार ने परोक्ष रूप से अपनी हार स्वीकार कर ली। अवध ओझा: “केवल एक ही उद्देश्य – शिक्षा प्रदान करना।”

‘क्या से क्या हो गया अवध ओझा सर’

‘सभी समर्थक ओझा सर की जीत के लिए प्रार्थना करें’

 

‘चीटिंग करता है… चीटिंग करता है…’

बता दें कि, फिलहाल के रुझानों में आम आदमी प्रत्याशी अवध ओझा पटपड़गंज सीट से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

  • ये भी पढ़े..

    WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    भारत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मोकामा में फूटा युवाओं का आक्रोश, कैंडल मार्च में गूंजे न्याय के नारे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *