भागलपुर में बस अड्डा निर्माण के लिए 15 करोड़ मिले

भागलपुर। नगर विकास एवं आवास विभाग ने गोराडीह अंचल के अगरपुर में नये अंतरराज्यीय बस पड़ाव के निर्माण के लिए चिह्नित 15 एकड़ 05 डिसमिल जमीन के अधिग्रहण के लिए 1481.20 लाख (14.81 करोड़) रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

बीते एक फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। विभाग से राशि मिलने के बाद चिह्नित जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। राजस्व शाखा से संचिका अब जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कार्यालय भेजी जाएगी। यह राशि नगर आयुक्त को भेजी जाएगी। जो समाहर्ता को उपलब्ध कराएंगे। सरकार के संयुक्त सचिव ने महालेखाकार को भेजे पत्र में बताया है कि आंतरिक वित्तीय सलाहकार की सहमति और सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के बाद राशि को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। बता दें कि बीते 23 जनवरी को डीएम ने विभाग को गोराडीह के अगरपुर में 15 एकड़ 05 डिसमिल जमीन पर अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण करने का प्रस्ताव दिया था। बस अड्डा निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण पर करीब 14.81 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान बताया था। प्रस्तावित जमीन का एमवीआर 35 हजार रुपये प्रति डिसमिल बताया गया है। इस जमीन में आठ खातों का जिक्र है। इसमें दो का खतियान गैरमजरूआ है। जो बिहार सरकार के अधीन है। 4.47 एकड़ जमीन बिहार सरकार की है। जबकि शेष छह खेसरा की जमीन 10.58 एकड़ रैयती है। प्रस्तावित स्थल के बारे में विभाग को बताया गया कि यह जमीन भागलपुर शहर से पांच किमी दूर है। जबकि यहां से दो किमी की दूरी पर मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क है।

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *