भागलपुर : मायागंज अस्पताल के अधीक्षक बने डॉ. हेमशंकर शर्मा

भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के नए अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा को बनाया गया है। मौजूदा अस्पताल अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य बनाया गया है। ये बदलाव मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार के शुक्रवार को रिटायर होने की वजह से किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग बिहार की विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना में बताया गया है कि मायागंज अस्पताल के शिशु रोग विभाग के प्रोफेसर सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया जाता है। वहीं मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. हेमशंकर शर्मा को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का नया अधीक्षक बनाया जाता है।

नए अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध जांच व इलाज से जुड़ी हरेक चिकित्सकीय सुविधाओं को मरीजों तक आसानी से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शुमार है।

  • ये भी पढ़े..

    अतिक्रमण हटाने पहुंचीं सीओ ने पेश की इंसानियत की मिसाल, मां की मदद को गोद में उठाया बच्चा

    Share Add as a preferred…

    बिहार में खाद की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा प्रहार; 208 लाइसेंस रद्द, 29 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *