राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, CM नीतीश ने पुष्प-चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने का मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी घाट पर आयोजित किया गया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आयुक्त, पटना प्रमंडल मयंक वरबड़े, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी की मौत पर सियासी बवाल, VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने SSP ऑफिस का किया घेराव; फर्जी एनकाउंटर का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले निशांत कुमार, ‘बिहार यात्रा’ को लेकर दिया बड़ा संकेत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *