भागलपुर : बिहपुर में एनएच-31 पर दो युवकों को गोली मारी

भागलपुर : बिहपुर के झंडापुर थाना क्षेत्र के बगरी रेलवे ओवरब्रिज के पास एनएच-31 पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल दिया। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।

सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार दलबल के साथ पहुंचे। दोनों घायलों सोनवर्षा के विक्की कुमार और झंडापुर के राहुल कुमार को लेकर बिहपुर सीएचसी पहुंचे। विक्की को जबड़े और राहुल को पेट में गोली लगी है। वहां से दोनों को मायागंज फिर पटना रेफर कर दिया गया। बताया गया कि दोनों युवक अपनी टीम के साथ एनएच-31 पर फाइनेंस कंपनी का किश्त नहीं जमा करने वाले वाहन चालकों के वाहन पकड़ने का काम करते हैं। बुधवार को भी दोनों किसी वाहन का पीछा करते हुए ओवरब्रिज के पास पहुंचे। वहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *