भागलपुर : नरमुंड चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

भागलपुर : सन्हौला थाना क्षेत्र के असरफनगर कब्रिस्तान से नरमुंडों की चोरी के मामले में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना और तकनीकी सहयोग से सन्हौला पुलिस और अमडंडा पुलिस ने संयुक्त प्रयास से बांका जिले से दो को गिरफ्तार किया है। मो. इमदाद आलम (44), पिता स्व. अब्दुल रहीम, ग्राम पोराय थाना बौंसी और मो. आजाद (31) पिता स्व. मोहम्मद अफजल हुसैन सकीम बीरबलपुर थाना शाहकुंड दोनों को जिला बांका से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में सकरामा के मो. बदरूजमा ने अपनी मां बीवी नूरजवीं के कब्र से नरकंकाल को निकालकर और उसका गला काटकर चोरी कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया था। सन्हौला थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक ने बताया की नरमुंड का पानी पिला देने के बाद लोगों को बहुत फायदा मिलता है बीमार आदमी ठीक हो जाता है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आईसीयू, पैथोलॉजी और डायलिसिस सेवाओं की शुरुआत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *