कुष्ठ रोग होने के कारण नहीं मिल रहा था काम..4 साल के बच्चे के सामने कुएं में कूदे पति-पत्नी

मध्य प्रदेश के बड़वानी में 4 साल के बेटे के सामने पति-पत्नी ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी को कुष्ठ रोग था, जिसके कारण कोई उन्हें काम नहीं दे रहा था। जिसके बाद दोनों अपने 4 साल के बेटे के सामने ही कुंए में कूद गए। जिससे दोनों की मौत हो गई है। घटना बड़वानी जिला मुख्यालय  की है।

खबरों के मुताबिक काम नहीं मिलने के कारण पति-पत्नी परेशान चल रहे थे।  रविवार को कुएं के पास पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों ने कुएं में कूदकर जान दे दी। इस दौरान उनका 4 साल का बेटा थोड़ी सी दूर पर खड़ा था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय लक्ष्मण और 26 वर्षीय उसकी पत्नी सविता के रूप में हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक मूल रूप से बोकराटा के निवासी थे। 5 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी जिसके बाद वो आशा ग्राम रोड पर मकान बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी को कुष्ठ रोग था, जिसके कारण उन्हें काम नहीं मिलता था और दोनों परेशान रहते थे।

  • Related Posts

    बेवजह चेन खींचना पड़ेगा महंगा: पूर्व रेलवे ने दी सख्त चेतावनी, हजारों यात्रियों की यात्रा होती है प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पश्चिम बंगाल में रेलवे विकास की नई रफ्तार: बजट तीन गुना बढ़ा, आधुनिक स्टेशनों और तेज ट्रेन सेवाओं से बदल रही यात्रा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *