महिला सिपाही ने लिंग परिवर्तन के लिए पुलिस मुख्यालय से मांगी इजाजत, कहा..सर मुझे पुरुष बनना है

महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर ऐसी मांग रख दी है कि अधिकारी भी उसकी इस मांग से हैरान हैं। आप भी सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे।  दरअसल महिला कॉन्स्टेबल अपना लिंग परिवर्तन कराना चाहती है इसके लिए उसने पुलिस मुख्यालय से इजाजत मांगी है।

दरअसल हैरान करने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है। जहां नौहझील इलाके की रहने वाली महिला दिल्ली पुलिस में  2010 बैच की कॉन्स्टेबल है। महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर अजीबोगरीब मांग रखी है। महिला सिपाही अपना लिंग चेंज करवाना चाहती है इसके लिए उसने डिपार्टमेंट से इजाजत मांगी है। उसके आवेदन को पढ़कर पुलिस के अधिकारी भी हैरान रह गये।

वही साथ काम करने वाले पुलिस कर्मी भी सोच में पड़े हुए हैं कि आखिर इस तरह की मांग क्यों की गयी? दिल्ली पुलिस मुख्यालय को महिला सिपाही ने जो आवेदन दिया है उसमें इस बात का जिक्र है कि वो महिला से पुरुष बनना चाहती है। लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति मांगी है।

पत्र मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने यूपी के मथुरा SSP से इस संबंध में बातचीत की और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस उक्त महिला सिपाही के गांव पहुंची है। महिला सिपाही से मिलकर  उनसे बातचीत कर विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को भेजा जाएगा। जिसके बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय इस मामले पर कार्रवाई करेगी।

  • ये भी पढ़े..

    NEET री-एग्जाम फर्जीवाड़ा: बिहार में बड़े खुलासे की तैयारी, 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, EOU करेगी आमने-सामने पूछताछ

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर रेलखंड पर मालदा मंडल का बड़ा टिकट जांच अभियान, 514 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, 5.40 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *