‘संवाद’ सभागार में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कर्मियों ने ली मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ’, विभाग के सभी कर्मी रहे मौजूद

पटना: सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कर्मियों ने आज ‘संवाद’ सभागार में ‘मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ’ ली। जो निम्नवत् हैः-

‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’

विभाग के सभी कर्मी रहे मौजूद  

ज्ञातव्य है कि अपर सचिव संजय कृष्ण के नेतृत्व में शपथ ली गई जिसमें विभाग के सभी कर्मी उपस्थित थे। विदित हो कि दिनांक-25 जनवरी को मतदाता शपथ दिवस मनाया जाता है लेकिन सचिवालय कार्यालयों में 25 जनवरी को शनिवारीय अवकाश की वजह से बिहार सरकार के निदेशानुसार एक दिन पूर्व यह समारोह किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *