मोकामा फायरिंग मामले में सोनू सिंह ने पंचमहला थाने में किया आत्मसमर्पण

पटना: बिहार के मोकामा में बुधवार को गोलीबारी की घटना घटित हुई थी। इस गोलीकांड में सोनू-मोनू गैंग का नाम भी सामने आया था। वहीं अब इस मामले में सोनू सिंह ने शुक्रवार को पंचमहला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। इधर पटना पुलिस ने इस मामले में अनंत सिंह के समर्थक रोशन सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को मौकामा में कई राउंड फायरिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग के सदस्यों ने मुंशी मुकेश सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया और ताला लगा दिया था। जिसे लेकर मुंशी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी। इसके बाद जब अनंत सिंह गांव जाकर ताला खोलने पहुंचे तो दोनो पक्षों में गोलीबारी हुई। इसके बाद से ही मोकामा में तनावपूर्ण माहौल था। बताया जा रहा है कि आज सुबह 5 बजे भी मुंशी मुकेश के घर पर फायरिंग की गई है।

  • Related Posts

    बिहार की सियासत में ‘खेला’ अभी बाकी! नीरज कुमार का तेजस्वी को खुला चैलेंज— “दम है तो फैसल को निकालें”; क्या सम्राट बनेंगे नीतीश के ‘वारिस’?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *