BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का तीखा हमला, कहा : हिन्दू लेगा बदला, बनेगी BJP की सरकार

दिल्ली चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है और कहा है कि वे फ्रस्ट्रेशन में हैं और घोटालों के सरदार हैं।

‘फ्रस्टेशन में हैं घोटालों के सरदार अरविंद केजरीवाल’

भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड लीडर और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हार स्वीकार कर ली है और इसबार वहां भाजपा की सरकार बनेगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की 11 साल सरकार रही है। दिल्ली में काम कर रही है। जब से वह मुख्यमंत्री बने हैं, तब से घोटाले पर घोटाला हो रहा है।

BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का तीखा हमला, कहा : हिन्दू लेगा बदला, बनेगी BJP की सरकार

‘घोटालों के सरदार हैं अरविंद केजरीवाल’

गिरिराज सिंह ने कहा कि शराब घोटाला, शिक्षा घोटाला और जनता के सामने जो वादा किया, वह उसका भी घोटाला कर गए। घोटाला इसलिए कह रहा हूं कि जो चीज उन्होंने कहा, जो जनता से वादा किया, उसे पूरा भी नहीं किया। उन्होंने वादे के साथ-साथ शराब का घोटाला, दवा का घोटाला, स्कूल और शिक्षा का घोटाला, सीएजी में घोटाला किया। घोटाले की सरकार के सरदार केजरीवाल आज फ्रस्ट्रेशन में हैं।

BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का तीखा हमला, कहा : हिन्दू लेगा बदला, बनेगी BJP की सरकार

कहा : हिन्दू लेगा बदला, बनेगी BJP की सरकार

गिरिराज सिंह ने कहा कि फ्रस्ट्रेशन में इसलिए कह रहा हूं क्योंकि अरविंद केजरीवाल बिहार और झारखंड वासियों के साथ-साथ यूपी और पूर्वांचल के लोगों को गाली देते हैं। कभी हिंदुओं के ऊपर प्रहार करते हैं। यह वोट लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन केजरीवाल आज फ्रस्ट्रेशन में हैं। उन्होंने हार स्वीकार कर ली है इसलिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। इनसे पूर्वांचल वासी बदला लेंगे। हिंदू बदला लेगा। जिसने राम को अपमानित करने का काम किया, माता सीता को अपमानित करने का काम किया, यह नकली पॉलिटिकल हिंदू है। दिल्ली के चुनाव में अरविंद केजरीवाल हार चुके हैं, हार स्वीकार कर लिए हैं और इसबार वहां भाजपा की सरकार बनेगी।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मेदांता हॉस्पिटल सील, जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

    Share Add as a preferred…

    खान सर नहीं करेंगे सरेंडर! वकील का बड़ा बयान, अब अग्रिम जमानत की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *