नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

देशभर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जा रहा है. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका अद्वितीय योगदान है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

NDimg1479778b2bf944f7b7fd907d2f8222bb18

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज सुभाष चंद्रबोस की जयंती है. हर साल की भांति इस साल भी हम आज उनको याद करते हैं. खासकर झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा में इनका खास प्रभाव रहा है. यहां कई ऐसे महत्वपूर्ण जगह हैं जहां पर नेताजी आये थे. हमलोग यहां पहली बार नहीं हमेशा से यहां इस दिन उपस्थित होते रहे हैं. सीएम ने कहा कि मैं समझता हूं जब तक यह देश रहेगा, तब तक नेताजी का नाम अमर रहेगा.

NDimg1ef00a567f5a44a4987c25efbeaf0e3019

आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को एक संपन्न परिवार में हुआ था. सुभाष के पिता जानकीनाथ बोस नामी वकील थे. उनका शुरुआती जीवन ओडिशा के कटक में बीता. उनके 9 भाई-बहन थे. सुभाष शुरुआती दिनों से ही मेधावी छात्र थे.इसलिए कटक से कलकत्ता आकर मशहूर प्रेसिडेंसी कॉलेज में दाखिला लिया था.

NDimg976b9b49a02f41388cfd7fb562f4041820

  • Related Posts

    भागलपुर: मजदूरों को मिला सम्मान और ज्ञान; एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी, साथ में दिहाड़ी और किराया भी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा: दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और ‘आंचल’; 7 महीने से न्याय के लिए भटक रहा पिता, SP के दफ्तर के लगा चुका 7 चक्कर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *