शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने ताबड़तोड़ 78 फैसले लिये, अमेरिकी नागरिकता के नियम बदले

अमेरिका के नए राष्ट्रपति का पद संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने ताबड़तोड़ 78 फैसले लिये। उन्होंने कार्यकारी आदेश जारी कर गैर अमेरिकियों के बच्चों को जन्म के आधार पर मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता के प्रावधानों में बदलाव कर दिया। इस आदेश से वहां रह रहे कम से कम दस लाख भारतीयों के प्रभावित होने की आशंका है।

ट्रंप ने सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद जो महत्वपूर्ण फैसले लिये उनमें डब्ल्यूएचओ से अमेरिका का हटना, पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होना और यूक्रेन समेत कई देशों की आर्थिक मदद रोकना शामिल है।

नये नियम में गैर अमेरिकी नागरिकों के बच्चों को नागरिकता तभी मिलेगी जब माता-पिता में से एक अमेरिकी नागरिक हो, ग्रीन कार्ड धारक हो या अमेरिकी सेना में हो। अभी अमेरिका में जन्म ही उसे नागरिकता देने के लिए काफी है। यदि माता-पिता अवैध तरीके से भी रह रहे हों तो भी बच्चे को नागरिकता मिलती है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पंचायत चुनाव 2026: पुराने परिसीमन पर ही होंगे चुनाव, आरक्षण रोस्टर बदलेगा; पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    ‘सम्राट चौधरी रबर स्टैंप मुख्यमंत्री हैं’ : तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, भ्रष्टाचार से लेकर बेरोजगारी तक सरकार पर दागे सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *