सनातन पर उदयनिधि के विवादित बयान से नाराज हुए उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के CM स्टालिन से करेंगे बात

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर जो विवादित बयान दिया, उसके बाद से सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। उदयनिधि के बयान से महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे काफी नाराज हैं और वह जल्द ही उदयनिधि के पिता और तमिलनाडु के सीएम से बातचीत करेंगे। रविवार को मातोश्री में हुई बैठक में भी इस मामले पर उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं से चर्चा की थी।

उदयनिधि ने क्या कहा था?

उदयनिधि ने कहा था, ‘मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते हैं। हमें उन्हें खत्म करना है। सनातन भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है।’ उदयनिधि के इस बयान की पूरे देश में आलोचना हो रही है

  • ये भी पढ़े..

    ‘रील क्रांति’ बनाम सरकार: जंतर-मंतर से सोशल मीडिया तक गूंजा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z ने बदला विरोध का तरीका

    Share Add as a preferred…

    NEET आंदोलन में नया मोड़, सरकार बातचीत को राजी; CJP ने रखीं दो अहम शर्तें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *