‘सरकार गिराने जा रहे हैं बहुत जल्दी, अगले सीएम सामने बैठे हैं’ RJD की बैठक से पहले तेजप्रताप का Reel हुआ वायरल

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने पटना के होटल मौर्या में शनिवार को पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं लेकिन इस बैठक से पहले लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको लेकर सियासत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे रील में लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री और विधायक तेजप्रताप यादव एक सफेद रंग के सोफे पर बैठे हुए हैं और बैकग्राउंड में एक डायलॉग चल रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार गिराने जा रहे हैं बहुत जल्दी, अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं। तेजप्रताप की इस रील में कुछ और लोग भी बैठे हैं जो वीडियो शूट कर रहे हैं।

तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “नेतृत्व कोई पद या उपाधि नहीं है, यह कार्य और उदाहरण है। यह पूर्णतावाद के बारे में नहीं है, यह प्रयास के बारे में है और जब आप हर दिन वह प्रयास करते हैं, तो वहीं परिवर्तन होता है। इसी तरह परिवर्तन होता है. अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें…”।

आरजेडी की कार्यकारिणी की बैठक से पहले सामने आए तेजप्रताप यादव के रील के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारे में इस रील को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या तेजप्रताप इस रील के जरिए कोई मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं या फिर हमेशा की तरह रील शेयर कर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं? सियासत में ऐसे कई सवालों को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    खेत में मिला किसान का शव, वज्रपात की अफवाह निकली झूठी; बेटी बोली- जमीन विवाद में हुई हत्या

    Share Add as a preferred…

    जमुई में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल: शव रखकर 3 घंटे तक सड़क जाम, अस्पताल पहुंचे दोस्त को भी मारी गोली

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *