एलन मस्क का स्टारशिप रॉकेट आसमान में फटा

टेक्सास, एजेंसी। एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का सातवां स्टारशिप रॉकेट परीक्षण गुरुवार को असफल हो गया।

रॉकेट को टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया था, लेकिन उड़ान के दौरान रॉकेट के 6 इंजन विफल हो गए, जिससे लॉन्चिंग के लगभग 8.5 मिनट बाद ही अंतरिक्ष यान का संचार टूट गया और रॉकेट आसमान में ही फट गया। एलन मस्क ने इस ब्लास्ट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैरेबियन के ऊपर वायुमंडल में अंतरिक्ष मलबे के अनगिनत टुकड़े नजर आ रहे हैं। मस्क ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि रॉकेट के ऊपरी हिस्से में ईंधन के रिसाव से विस्फोट हुआ। अभी इसकी दोबारा जांच की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    विश्व मादक द्रव्य निषेध दिवस पर व्यवहार न्यायालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, समाज को दिया जागरूकता का संदेश

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 27 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *