बिहार में कल से फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए शीतलहर से कब मिलेगी राहत, IMD का अलर्ट

18 से 22 जनवरी तक ठंड बढ़ने की संभावना है, लेकिन बहुत जल्द इससे राहत मिलने वाली है. आईएमडी के अनुसार 26 जनवरी से मौसम में बदलाव होने लगेगा. तापमान में कमी देखने को मिलेगी. हालांकि पूरे जनवरी में ठंड बनी रहने की संभावना है. फरवरी से ज्यादा राहत की उम्मीद है.

22 जनवरी तक का पूर्वानुमान: IMD के अनुसार 18 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. 4 दिनों के बाद 22 जनवरी को एक और नया विक्षोभ सक्रिय होगा. इस कारण उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ठंड बढ़ेगी. बिहार के कई जिलों में ठंड का असर देखने को मिलेगा. ठंड को देखते हुए बिहार आपदा विभाग की ओर से राहत कार्य भी किए जा रहे हैं.

तामान में होगी गिरावट: मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना समेत आसपास के जिलों कोहरा की संभावना जतायी है. पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ सकती है. 18 से 22 जनवरी तक तापमान में गिरावट हो सकती है. ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा.

इन जिलों में राहत: बता दें बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. गुरुवार को बांका में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एस सप्ताह पहले बिहार के कुछ जिलों में 4 से 5 डिग्री तापमान रहता था. बक्सर, छपरा, सासाराम, नालंदा, फारबिसगंज और किशनगंज में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *