पटना में एक ही थाने के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर कार्रवाई

पटना एसएसपी के निर्देश पर एएसआई सहित एक ही थाने के चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चारों पुलिसकर्मियों पर थाना परिसर में शराब की बोतलें छिपाने का आरोप है।

पटना में पुलिस की वर्दी को दागदार करने का मामला सामने आया है। यहां शराब छिपाने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने की है।

उक्त कार्रवाई पटना के सुल्तानगंज थाने के पुलिसकर्मयों पर की गई है। बताया गया कि थाने में पोस्टेड ASI मुरारी सिंह, सिपाही नागेंद्र पासवान, संतोष पासवान और चालक शैलेश कुमार ने थाना परिसर में ही शराब की बोतल छिपाकर रखा था। जांच के दौरान परिसर से 16 बोतल अंग्रेजी शराब होने की बात सामने आई है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य का सरकार पर हमला: ‘छात्रों की आवाज दबाना तानाशाही’, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Share Add as a preferred…

    पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज से पहले SP का वीडियो वायरल, बोले- ‘पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *