जमुई में ट्रक की ठोकर से भाई-बहन की गई जान

चकाई (जमुई)। प्रखंड के बेसकीटांड़-कियाजोरी मुख्य मार्ग में असहना गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाद एक अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार किशोरी की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार युवक ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। दोनों आपस में रिश्ते में भाई-बहन थे। किशोरी 13 वर्षीय रिशु (पिता देवी दास)पिपराधार व युवक 22 वर्षीय अभिषेक (पिता शंकर दास) चौफला गांव के निवासी थे। रिशु बराबर अपने नाना के घर चौफला में रहती थी और वहीं पढ़ाई करती थी।

असहना के समीप ट्रक ने लिया चपेट में अभिषेक कुमार ममेरी बहन को उसके घर कियाजोरी पंचायत के पिपरापघार छोड़ने जा रहा था। बेसकीटांड़ कियाजोरी मार्ग में असहना गांव के समीम ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक व किशोरी गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को दी गई।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम वाली ‘मोहब्बत’ और भागलपुर स्टेशन पर ‘दी एंड’! गोड्डा की नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार; GRP ने दबोचा, अब पुलिस ले गई साथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा में ‘इश्क’ का खूनी क्लाइमेक्स! शक की आग में भस्म हुआ 15 साल पुराना प्रेम विवाह; पत्नी का कत्ल कर फंदे पर झूला पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *