सोने की खदान में फंसे 100 मजदूरों की मौत

जोहानिसबर्ग, एजेंसी। दक्षिण अफ्रीका में सोने की खदान में अवैध रूप से खनन का काम कर रहे 100 श्रमिकों की मौत हो गई। बचावकर्मी अब तक 18 शव बाहर निकाल चुके हैं और 26 लोगों को जीवित बचाया गया है। मंगलवार को भी बचाव अभियान जारी रहा।

मजदूर करीब चार महीने पहले खदान में बहुत अधिक गहराई में फंसे थे। अवैध रूप से सोना निकालने का काम करने वाले लोगों ने मजदूरों के फंसे होने की बात छिपाए रखी। माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने बताया कि शुक्रवार को बचाए गए कुछ खनिकों के पास मिले मोबाइल फोन में दो वीडियो थे, जिनमें प्लास्टिक में लिपटे काफी शव जमीन के नीचे पड़े दिख रहे थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *