सब्जी की कड़ाही में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत, अररिया में सत्संग के दौरान दर्दनाक हादसा

घटना जिले के पलासी प्रखंड के पिपरा बिजवार पंचायत के पिपरा खुटी टोला छपनिया गांव में रविवार की देर रात हुई. मृतक बच्ची की पहचान नीरज ऋषिदेव की दो वर्षीय बेटी सिमरन कुमारी के रूप में हुई है.

सत्संग दौरान हादसा: परिडनों के अनुसार घर में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था. आमंत्रित लोगों के लिए भंडारे का आयोजन था. इसको लेकर बड़ी-बड़ी कड़ाही में सब्जी बनायी जा रही थी. इस दौरान बच्ची खेलने समय गर्म सब्जी से भरी कढ़ाई में गिर गयी. बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी. परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में इलाज ले गया.

इलाज के दौरान मौत: प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. दो वर्ष की सिमरन की मौत की खबर से परिजनों और आसपास के लोग गमगीन हो गये.

“घर में सत्संग को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया था. सब्जी भरी कड़ाही में बच्ची गिर गयी. इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी.” -परिजन

कड़ाही में सब्जी गर्म थी: घटना के बाद पूजा-पाठ वाले घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि किसे पता था कि बच्ची खेलते खेलते कड़ाही में गिर जाएगी. कहा कि कड़ाही ढका हुआ नहीं था. सब्जी गर्म रहने के कारण बच्ची का पूरा शरीर झुलस गया.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 29 मोस्ट वांटेड अपराधियों पर ₹25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने जारी की सूची; बाहुबली विधायक काफिले पर हमला करने वाले भी शामिल

    Share Add as a preferred…

    RJD में बढ़ी अंदरूनी कलह! पार्टी नेता के निष्कासन पर भड़कीं रोहिणी आचार्या, संजय यादव समेत कई नेताओं पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *