मंदिर की दानपेटी से की चोरी, नोट चुराए चिल्लर छोड़ भागा; घटना CCTV में कैद

मंदिर में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहीं चोर मंदिर के महंगे सामान की चोरी कर लेते हैं, तो कभी दानपेटी से पैसे चुरा लेते हैं। अब एक और ऐसा ही मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। मंदिर से चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में चोर भी दिखाई दे रहा है।

अंबिका माता के मंदिर में हुई चोरी

दरअसल, चोरी की ये वादरदात शाहपुर के अंबिका माता के मंदिर में हुई है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शाहपुर बाजार के बीच एवं यातायात क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में चोर ने चोरी के इरादे से प्रवेश किया। इसके बाद वो जाकर दानपेटी के पास बैठ जाता है। फिर वो आस-पास अपनी नजरें फेरता है। जब देखता है कि आस-पास कोई नहीं है, तो वारदात को अंजाम देने में जुट जाता है।

चोरी की सूचना थाने को दी गई

वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर धीरे से दानपेटी को खोलता है। इसके बाद वह एक थैले में दानपेटी से नोट निकाल-निकाल कर रखते जाता है। इस तरह से चोर ने दानपेटी में रखे नोट लूट लिए और सिक्के व चल्लर वही छोड़कर भाग गया। उधर, इसकी सूचना थाने को दे दी गई है और शाहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया है।

  • ये भी पढ़े..

    PM मोदी के ऐलान से नहीं मानी CJP, बोली- ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    PM मोदी के पेपर लीक वाले ट्वीट पर सियासी संग्राम तेज, विपक्ष बोला- ‘घोषणा नहीं, जवाबदेही और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *