पटना के मसौढ़ी अदालत में दारोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कैदी की पेशी के दौरान मारपीट

बिहार में अपराधियों का हौसले बुलंद हैं. इसकी बनगी पटना के मसौढ़ी सिविल कोर्ट में दिखा. अदालत के हाजत प्रभारी दारोगा विकास पासवान को असामाजिक तत्वों ने जमकर लाठी डंडे और बैट से जमकर पिटाई कर दी. इससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शरारती तत्वों को तलाश करने में पुलिस जुट गई.

कोर्ट में दारोगा को दौड़ा-दौड़कर पीटा: दारोगा की पीटाई देखकर सभी हक्के बक्के रह गये. बताया जाता है कि कोर्ट के सभी अधिवक्ता और स्थानीय पुलिस प्रशासन बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े तब तक सभी भाग निकले. पुलिस बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन सबों की पहचान की जा रही है. पुलिस पीड़ित दारोगा विकास पासवान को उसके घर भेज दिया गया है.

कोर्ट में कैदी की पेशी: बताया जाता है कि भगवानगंज थाना क्षेत्र के एक विचाराधीन कैदी हत्या के मामले में जेल में बंद था. आज उसकी पेशी होनी थी. उसी से मिलने के लिए उसके बहुत सारे गुर्गे कोर्ट परिसर में पहुंचे थे. इससे कोर्ट परिसर में भीड़ हो गई. इसी दौरान कोर्ट के हाजत प्रभारी विकास पासवान ने उन सबों को वहां से हटाने का प्रयास किया. जिसको लेकर पर काफी देर तक बकझक हुई.

मसौढ़ी कोर्ट में मारपीट: बताया जाता कि शाम 5 बजे के आसपास हाजत प्रभारी विकास कुमार अपना ड्यूटी खत्म कर अपने घर के लिए जा रहे थे कि कोर्ट के सामने ही लोगों ने जमकर पिटाई कर दी.पीड़ित दारोगा विकास पासवान ने नौआबाग के राजा कुमार समेत अज्ञात सैकड़ों पर थाने में प्राथमिकी की दर्ज कराई है. पीड़ित विकास कुमार जहानाबाद जिले के एटा के रहने वाले हैं.

“मसौढ़ी कोर्ट परिसर में हाजत के पास भीड़ इकट्ठा हो गई थी. भीड़ को हटाने के दौरान बकझक और गाली गलौज हुई थी. उसके बाद जब ड्यूटी खत्म कर घर की ओर जा रहे थे तभी कोर्ट के सामने ही कई लोग आ गए और बैट से जमकर मारपीट करने लगे. -विकास पासवान, हाजत प्रभारी, मसौढ़ी सिविल कोर्ट

  • Related Posts

    बिहार में हड़ताली अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ और ‘अभयदान’! विजय सिन्हा बोले– “24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं होगी कोई कार्रवाई”; मार्च क्लोजिंग पर संकट देख नरम पड़ी सरकार?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *