बेतिया में नप गए कार्यपालक अभियंता, कर्तव्यहीनता के आरोप में जल संसाधन विभाग ने लिया सख्त एक्शन

बेतिया: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित तिरहुत नहर प्रमंडल (दो) के कार्यपालक अभियंता दीपेंद्र कुमार राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के जल संसाधन विभाग के उप सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य अभियंता सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग मोतिहारी के कार्यालय को बताया है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्य अभियंता सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग ने कार्यपालक अभियंता के उपर कर्तव्य में लापरवाही वरीय अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नही करने, दिये गये निर्देशों की अवहेलना करने, विकास एवं कार्यालय कार्यो में निरंतर उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को प्रतिवेदित किया था। जिसके आलोक में उनके निलंबन की प्रक्रिया आरंभ की गई है।

  • Related Posts

    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *